आटा पेटी खोली। परांत उठाई और उसमें आठा छान लिया। दो वक्त का खाना एक ही बार मे बनाना था क्योंकि कौन बार-बार समय बर्बाद करे। रोटी गिन कर बनाता था। इधर सब्जी हिलाते रहा और आटा भी गूथते रहा। बहुत मेहनत करनी पड़ती थी यार, माथे से बार-बार पसीना भी पोंछना पड़ता था। जल्दी भी बहुत रहती थी।
ओरे खाना बनाले,
थोड़ा जल्दी बना ले,
बस निकल जाएगी,
कॉलेज छूट जाएगा,
हाथ मलता तू
यहीं रह जाएगा।
शरीर में थोड़ी फुर्ती जगाले
ओरे खाना बना ले
थोड़ा जल्दी बना ले।
जो आटा गूँथ रहा है,
उसमें पानी मिला ले
सब्जी जल रही है
जरा चमची हिला दे,
कितनी रोटी खाएगा
उसकी गिनती लगा ले
ओरे खाना बना ले
थोड़ा जल्दी बनाले।
...